राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी उपयोग को विशेष महत्व दिया है। इस शोध का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के तकनीकी उपयोग के प्रति दृष्टिकोण का अध्ययन करना है। अध्ययन में यह पाया गया कि तकनीकी संसाधनों का उपयोग शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रुचिकर और सुलभ बनाता है। विशेषकर कोविड-19 जैसी आपात परिस्थितियों में तकनीक ने शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोध परिणाम दर्शाते हैं कि अधिकांश माध्यमिक स्तर के शिक्षक तकनीकी उपयोग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं तथा भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु तकनीकी एकीकरण आवश्यक है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, माध्यमिक विद्यालय, तकनीकी उपयोगिता,शिक्षक, दृष्टिकोण।
. राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का तकनीकी उपयोग के प्रति द्रष्टिकोण का अध्ययन. Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2026; 4(2):17-19
Download PDF