लोकतंत्र में जनमत निर्माण एक जटिल और बहुआयामी प्रक्रिया है जहां संचार साधन केन्द्रीय भूमिका निभाते हैं। प्रस्तुत शोध पत्र राजस्थान के झुंझूनू जिले में 2018 विधानसभा चुनावों के संदर्भ में जनमत निर्माण पर विभिन्न संचार माध्यमों के प्रभाव का विश्लेषण करता है। इस शोध अध्ययन में पारंपरिक मीडिया (समाचार पत्र, टेलीविजन, रेडियो) एवं नवीन मीडिया (सोशल मीडिया, इंटरनेट) की भूमिका का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शोध में मिश्रित पद्धति का उपयोग करते हुए 500 मतदाताओं के सर्वेक्षण, फोकस समूह चर्चा एवं गहन साक्षात्कार के आधार पर निष्कर्ष निकाले गए हैं। अध्ययन यह स्पष्ट विश्लेषण करता है कि 2018 के चुनावों में व्हाट्सएप एवं फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने परंपरागत मीडिया की तुलना में अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी समाचार पत्र एवं टेलीविजन प्रमुख सूचना स्रोत रहे। झुंझूनू की अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की मतदाता प्राथमिकताओं में संचार माध्यमों के प्रभाव में उल्लेखनीय भिन्नता देखी गई।
जनमत निर्माण, संचार साधन, सोशल मीडिया, विधानसभा चुनाव, झुंझूनू, मतदाता व्यवहार, राजनीतिक संचार.
नवीन कुमार, प्रोफेसर डॉ. सुरेन्द्र सिंह. झुंझूनू जिले में जनमत निर्माण में संचार साधनों की भूमिका (2018 विधानसभा चुनाव के विशेष संदर्भ में). Indian Journal of Modern Research and Reviews. 2026; 4(3):448-453
Download PDF